फ़िल्म ‘सागवान’ का प्रीमियर मुंबई में हुआ रिलीज़! रीयल सिंघम ने बॉलीवुड में मारी एंट्री

मुंबई: मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आज 14 जनवरी 2026 को मायानगरी मुंबई के रेड कार्पेट पर राजस्थान की माटी और वर्दी का जबरदस्त टशन देखने को मिला। मौका था राजस्थानी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म ‘सागवान’ के भव्य प्रीमियर का। उदयपुर के जांबाज पुलिस अधिकारी हिमांशु सिंह राजावत अपनी पूरी टीम के साथ जब मुंबई पहुँचे, तो बॉलीवुड के दिग्गजों ने ‘रीयल सिंघम’ का भव्य स्वागत किया।

प्रीमियर के दौरान फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा ऐलान किया गया। फिल्म 16 जनवरी 2026 को एक साथ राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह किसी क्षेत्रीय राजस्थानी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी नेशनल लेवल की रिलीज मानी जा रही है।

25 साल बाद 100% स्थानीय हुनर का करिश्मा

फिल्म ‘सागवान’ ने राजस्थानी सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है। लगभग 25 साल के लंबे अंतराल के बाद कोई ऐसी फिल्म आई है, जिसमें एक्टर से लेकर प्रोड्यूसर तक और सिंगर से लेकर एडिटर व कैमरामैन तक—पूरी टीम 100% राजस्थान के स्थानीय कलाकारों की है। मुंबई के फिल्मी गलियारों में इस बात की चर्चा रही कि बिना किसी बॉम्बे क्रू के भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिनेमा पेश किया जा सकता है।

बॉलीवुड दिग्गजों ने बढ़ाया मान

प्रीमियर में मुख्य कलाकार हिमांशु सिंह राजावत और एहसान खान के साथ बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की और फिल्म को अपना समर्थन दिया:

सुनील पाल (प्रसिद्ध कॉमेडियन)
अली खान (दिग्गज अभिनेता)
रमेश गोयल (वरिष्ठ कलाकार)
नीरज भारद्वाज (लोकप्रिय अभिनेता)
ताहिर कमाल खान

इन सितारों ने फिल्म देखने के बाद खड़े होकर तालियां बजाईं और माना कि अश्लीलता के इस दौर में ‘सागवान’ जैसी साफ-सुथरी और रोंगटे खड़े कर देने वाली रीयल क्राइम स्टोरी भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा उदाहरण है।

रीयल पुलिसिंग का रोंगटे खड़े करने वाला सच

यह फिल्म किसी काल्पनिक कहानी पर नहीं, बल्कि हिमांशु सिंह राजावत के अपने पुलिस करियर की रीयल केस फाइलों पर आधारित है। फिल्म दक्षिणी राजस्थान के सागवान के जंगलों के बीच पनपे उस खौफनाक अंधविश्वास पर प्रहार करती है, जो आज भी विज्ञान के युग में मासूमों की जान का दुश्मन बना हुआ है।

प्रीमियर की सफलता के बाद अब सबकी नजरें 16 जनवरी पर टिकी हैं, जब यह फिल्म सिनेमाघरों में इतिहास रचने उतरेगी

Film SagwaanHimanshu Singh Rajawat