शुभी शर्मा का दीपावली पर खास अंदाज, जयपुर में परिवार संग मना रहीं दिवाली!

भोजपुरी सिनेमा की प्यारी एक्ट्रेस शुभी शर्मा ने इस बार दीपावली का जश्न अपने परिवार के साथ जयपुर में मनाया। शुभी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत फोटो शेयर की, जिसमें वो हाथ में दीपक लिए हुए नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर ने फैंस का दिल जीत लिया है और फैंस इसे देख जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

शूटिंग की भागदौड़ से थोड़ा वक्त निकालकर शुभी इस बार परिवार संग त्योहार की खुशियाँ बांट रही हैं। जयपुर की रोशनी में सराबोर दिवाली की रौनक के बीच शुभी का ये देसी अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, और फैंस उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

मुंबई की चमक-धमक छोड़कर अपने घर की दिवाली की रौनक में डूबी शुभी का कहना है कि जयपुर की दिवाली का मजा ही अलग है। परिवार के साथ मिलकर दीवाली मनाने का ये मौका वो मिस नहीं करना चाहती थीं, और फैंस भी उनके इस खास अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं।

Actress Shubhi Sharma