IMG 20231219 WA0010 scaled

वही फिल्म को लेकर एक्साइटेड नजर आए चिंटू ने कहा कि कथा प्रधान फिल्मों में काम करना हर अभिनेता का सपना होता है। इस मामले में मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे ऐसी फिल्में लगातार मिलती हैं। कोख भी उसी में एक होगी। इसमें मेरी भूमिका बेहद अलग और चैलेंजिंग है। उम्मीद करता हूं दर्शकों को पसंद आएगी। सबसे बड़ी बात है कि यह फिल्म बहुत अच्छी बनी है, जिसे दर्शक खूब प्यार और आशीर्वाद दे। इस फिल्म के गीत संगीत भी दर्शकों के दिल को छू लेने वाले हैं। फिल्म में काम करके मुझे बहुत मजा आया। उन्होंने कहा कि भोजपुरी फिल्म ने अपनी पहचान उन्नत की है और विभिन्न विषयों को लेकर मनोरंजन का स्तर लगातार बढ़ा रही है। इसमें दर्शकों का भी बेहद सहयोग रहा है क्योंकि उन्होंने भी अच्छी फिल्मों को पसंद करना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि भोजपुरी में फिल्मों की बजट भी काफी बढ़ रही है और हमारे इंडस्ट्री की और लोगों का आकर्षण भी बढ़ने लगा है। हमारी फिल्म “कोख” अभी इस श्रेणी में आती है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स को भी पसंद आएगी।

आपको बता दें कि फिल्म “कोख” के लेखक लाल विजय शाहदेव हैं। छायांकन अजित सिंह ने किया है। संगीत ओम झा का है। संकलन अखिलेश सिंह का है। क्रिएटिव डायरेक्टर कामाक्षी ठाकुर हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव, अरबिंद तिवारी, ओम झा, राकेश निराला, विनय निर्मल हैं। नृत्य लक्की विश्वकर्मा व एम. के. गुप्ता जोय (मनोज) और कला नाजीर शेख का है। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *