JDA की बड़ी कार्रवाई: 20 माह से जबरन काबिज़ कृष्णा कुंज वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारिणी अपदस्थ, पूरी कमान एम्पायर्ड कमेटी को सौंपी

IMG 20260130 WA0001

जयपुर | 28 जनवरी, 2026 कालवाड़ रोड स्थित कृष्णा कुंज वेलफेयर सोसायटी में पिछले 20 माह से जबरन काबिज़ कार्यकारिणी (प्रबन्ध समिति अध्यक्ष जगदीश चौधरी व अन्य) के विरुद्ध सक्षम प्राधिकारी (JDA) ने बड़ा हंटर चलाया है। लंबे समय से चल रहे विधिक विवाद और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए, उपायुक्त जोन-7 ने वर्तमान कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से अपदस्थ कर दिया है।

6 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति गठित कर JDA ने सोसायटी के सुचारू संचालन और लोकतांत्रिक बहाली के लिए 6 सदस्यीय ‘चुनाव संचालन समिति’ का गठन किया है। इस समिति को सोसायटी के सम्पूर्ण अधिकार और रिकॉर्ड्स को अपने अधीन लेने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार, अब नई कार्यकारिणी के विधिवत चुनाव 1 मार्च 2026 तक संपन्न कराना अनिवार्य होगा

screenshot 2026 0130 0149242086711096900760134

कृष्णा कुंज विलास निवासी अशोक चोटिया द्वारा दायर परिवाद (05/2025) में यह दलील दी गई थी कि वर्तमान कार्यकारिणी केवल कार्यवाहक के रूप में कार्य कर रही है और कार्यकाल समाप्ति के बावजूद बार-बार चुनाव कराने में विफल रही है। साथ ही सोसायटी फंड के दुरुपयोग के गंभीर आरोप भी लगाए गए थे

प्रकरण की सुनवाई करते हुए सक्षम प्राधिकारी एवं JDA उपायुक्त Zone-7 डॉ. अभिषेक गोयल ने माना कि बिना वैध सदस्यता सूची के और समय-सीमा बीत जाने के बाद पुरानी कार्यकारिणी का पद पर बने रहना विधिक रूप से शून्य (Void) है। इसी आधार पर पूरी कमान अब नवनियुक्त संचालन समिति के हाथों में सौंप दी गई है

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *